हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: RCB की हार में भी चमका ये खिलाड़ी, जीतने वाली PBKS का कोई प्लेयर नहीं बना 'POTM'

IPL 2025 RCB vs PBKS: आरसीबी की हार में टिम डेविड ने फैंस का दिल जीतने का काम किया। जिसके चलते टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS

IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बारिश से बाधित इस मैच में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया। इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद खराब देखने को मिली, एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 50 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन टिम डेविड ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी भले ही इस मैच को हार गई हो, लेकिन टिम डेविड ने फैंस का दिल जीत लिया।

पंजाब का कोई खिलाड़ी नहीं बना प्लेयर ऑफ द मैच

बारिश के चलते ये 14-14 ओवर का खेला गया। पिच गीली होने के बाद बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल दिख रहा था, दोनों टीमों की बल्लेबाजी ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। हालांकि गेंदबाजी में जरूर पंजाब का पलड़ा भारी रहा। इस मैच को जीतने के बाद भी पंजाब किंग्स का कोई खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सका। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा 19 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली थी।

टिम डेविड बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाए थे। आरसीबी ने बल्लेबाजी के दौरान महज 47 रन के अंदर ही अपने 7 विकेट खो दिए थे, इसके बाद टिम डेविड ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया। टिम डेविड ने बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले थे, उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। मैच में गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 3 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: हार के बाद अपने बल्लेबाजों पर जमकर गरजे रजत पाटीदार, सरेआम लगाई क्लास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola