IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद कमाल का रहा है। वहीं फाइनल से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। आरसीबी के सबसे बड़े मैच विनर में से एक फिल सॉल्ट फाइनल मैच को मिस कर सकते हैं।
प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए फिल सॉल्ट
फिल सॉल्ट ने आरसीबी के लिए इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। उनका फाइनल में होना टीम के लिए बेहद जरुरी है, लेकिन उनको लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि फिल सॉल्ट पंजाब किंग्स के साथ होने वाले फाइनल मैच से बाहर रह सकते हैं। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल सॉल्ट आरसीबी के आखिरी प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि वे प्रैक्टिस सेशन में क्यों शामिल नहीं हुए थे इसके पीछे वजह अभी सामने नहीं आई है।
ऐसे में फैंस को डर सताने लगा है कि कहीं सॉल्ट को कोई इंजरी तो नहीं हो गई? दूसरी तरफ फिल सॉल्ट को लेकर टीम की तरफ से भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या फाइनल में एकबार फिर से विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी दिखती है या नहीं?
आईपीएल 2025 में शानदार रहा सॉल्ट का प्रदर्शन
फिल सॉल्ट के रूप में इस बार विराट कोहली को नया जोड़ीदार मिला है। इन दोनों की सलामी जोड़ी ने आरसीबी के लिए इस सीजन खूब रन बनाए हैं। फिल सॉल्ट ने सीजन-18 में बल्लेबाजी करते हुए अभी तक 12 मैचों में 387 रन बनाए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक लगाए हैं। क्वालीफायर 1 में सॉल्ट ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: योगराज सिंह की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा फाइनल?
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines