IPL 2025 RCB vs DC: आईपीएल 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन काफी शानदार लय में दिखाई दे रही है। अक्षर पटेल की टीम ने 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल की है। वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बड़ा दावा किया है और उसको दिल्ली के लिए चिंता का विषय बताया है।
3 खिलाड़ियों पर निर्भर दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच से पहले आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का मनना है कि उनकी टीम का पलड़ा भारी है। जितेश का कहना है कि ”हमारा पलड़ा भारी है क्योंकि हमने बाहर खेले हैं और मुश्किल मैच जीते हैं।” आरसीबी ने आईपीएल 2025 में दमदार शुरुआत की है, उसने ईडन गार्डन्स में अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया और उसके बाद आईपीएल इतिहास की दो ताकतवर टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को उनके घर में हराया।
आगे जितेश ने कहा कि “हमारे पास जो बल्लेबाजी लाइन-अप है उसमें सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में मुझे लगता है कि वे तीन खिलाड़ियों पर निर्भर हैं। इसलिए, यह एक अच्छी चुनौती होगी। हम स्मार्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और हम हर गेंदबाज की जमकर धुनाई कर रहे हैं।”
क्या आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?
आरसीबी का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े में हुआ था। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई को 12 रन से हराया था। ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने के चांस बेहद कम नजर आ रहे हैं। हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस बार रसिख सलाम को मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें;- CSK vs KKR: चेन्नई और कोलकाता के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड? यहां देखें आंकड़े
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines