IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होने जा रहा है। इस बार नए सीजन में कई टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। वहीं ज्यादातर खिलाड़ियों की टीमें भी चेंज हो चुकी हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सभी टीमों ने बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी मेगा ऑक्शन में कई धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदा, जो नए आईपीएल सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं आज हम बात करने वाले हैं आरसीबी और सीएसके की ओपनिंग जोड़ी की। किस टीम की ओपनिंग जोड़ी ज्यादा मजबूत है उस बारे में भी हम बात करने वाले हैं।
दोनों टीमों की ओपनिंग जोड़ी बदलेगी
पिछले सीजन आरसीबी के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था। वहीं मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट को खरीदा था, जो नए सीजन में विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। पिछली बार फिल सॉल्ट को केकेआर के लिए ओपनिंग करते हुए देखा गया था और उन्होंने काफी कमाल का प्रदर्शन किया था।
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ अजिंक्य रहाणे और रचिन रविंद्र को ओपनिंग करते हुए देखा गया था। कुछ मैचों में गायकवाड़ और रहाणे ने तो कुछ मैचों में गायकवाड़ और रचिन ने पारी की शुरुआत की थी। हालांकि पिछले सीजन सीएसके की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आरसीबी के साथ खेले गए टूर्नामेंट के 68 वे मैच में सीएसके के लिए गायकवाड़ और रचिन ने पारी की शुरुआत की थी और इस मैच में कप्तान रुतुराज पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टी20 टीम में CSK प्लेयर को नहीं मिला मौका, भड़क उठा पूर्व क्रिकेटर
हालांकि रचिन ने 61 रन की शानदार पारी खेली थी। इस बार सीएसके ने मेगा ऑक्शन में ड्वेन कॉनवे को खरीदा है। कॉनवे ने सीएसके के लिए पहले भी ओपनिंग करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में इस बार फिर से गायकवाड़ और कॉनवे की जोड़ी सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करती हुई दिखाई दे सकती है।
आरसीबी की सलामी जोड़ी थोड़ी मजबूत
आईपीएल 2024 के प्रदर्शन के हिसाब से फिलहाल आरसीबी की सलामी जोड़ी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। विराट कोहली पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, उन्होंने 741 रन बनाए थे। इसके अलावा फिल सॉल्ट ने 12 मैचों में 435 रन बनाए थे। अब देखने वाली बात होगी कि नए सीजन में इन दोनों की जोड़ी कैसा प्रदर्शन करती है?
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy के लिए एक्सपर्ट्स ने चुनी टीम इंडिया, शमी-संजू को मिली जगह
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
11 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
57 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines