RCB Playing XI Against Punjab Kings: 17 साल से टाइटल का इंतजार कर रहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स की टीमें मंगलवार को आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले में टकराएंगी। दोनों टीमें इससे पहले भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं, लेकिन खिताब से उनकी दूरी हमेशा बनी रही। फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के उसी टीम के साथ उतरने की उम्मीद है, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में खेली थी।
आरसीबी के गेंदबाजों ने मुल्लांपुर में पंजाब के खिलाफ इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब की पूरी टीम को सिर्फ 101 रनों पर ऑलआउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी आरसीबी के लिए श्रेयस अय्यर के खिलाफ फाइनल आसान नहीं होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है। मैच में तेज गेंदबाज हेजलवुड आरसीबी टीम के लिए बॉलिंग अटैक की अगुवाई करते हुए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यश दयाल दूसरे नंबर पर हैं, जबकि स्पिन के मामले में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा को जिम्मेदारी निभानी होगी।
विराट से RCB को बड़ी पारी की उम्मीद
जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है, तो टीम कोहली और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी से एक बार फिर से धांसू शुरुआत की उम्मीद करेगी। अगर टॉप ऑर्डर फेल रहा, तो चोट से वापसी के बाद पिछले मैच में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं करने वाले कप्तान रजत पर भी भरोसा किया जाएगा। उनके अलावा बाकी बैटिंग ऑर्डर ने मौजूदा सीजन में अच्छा खेल दिखाया है, जिससे टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंग्स्टन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल।
RCB टीम का फुल स्क्वॉड- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम सीफर्ट, रसीख डार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिम डेविड, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, रनर-अप को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines