IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी जिसकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर सीजन आरसीबी को फैंस का तगड़ा सपोर्ट मिलता है, लेकिन आज तक ये फ्रेंचाइजी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हर ऑक्शन में आरसीबी फैंस को हैरान कर देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वहीं मेगा ऑक्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आरसीबी पर सवाल खड़ा किया है।
आकाश चोपड़ा ने उठाया सवाल
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आरसीबी की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “आरसीबी में विराट कोहली को छोड़कर कोई हाई प्रोफाइल बल्लेबाज नहीं है। जिसको आरसीबी कभी बदलना नहीं चाहती है। हर बार आरसीबी किसी बड़े खिलाड़ी को नहीं खरीद पाती है लेकिन इस बार उनके पास ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को खरीदने का मौका था लेकिन वे इस बार भी खरीद नहीं पाए।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: बेस प्राइस 30 लाख, मिल गए 3.80 करोड़, युवा खिलाड़ी एक झटके में बन गया करोड़पति
इस बार फैंस को उम्मीद थी कि फ्रेंचाइजी केएल राहुल को जरूर खरीदेगी, हालांकि ऑक्शन के दौरान कुछ देर तक तो आरसीबी ने राहुल में दिलचस्पी दिखाई थी। उसके बाद जब दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ बोली लगाई तो आरसीबी ने हाथ पीछे कर लिए और राहुल को दिल्ली कैपिटल्स में जाने दिया।
मेगा ऑक्शन के दौरान बना था मजाक
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन दो दिन तक चला। पहले दिन ज्यादातर बड़े और सीनियर खिलाड़ियों पर बोली लगी, लेकिन आरसीबी पहले दिन मेगा ऑक्शन में कही दिखी नहीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फ्रेंचाइजी का मजाक उड़ाया था। कई बड़े खिलाड़ियों को आरसीबी ने जाने दिया, जो काफी हैरान कर देने वाला था। सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में आरसीबी ने जोश हेजलवुड को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा फिल सॉल्ट को 11.50 करोड़ और जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपये में खरीदा है।
ये भी पढ़ें:- RCB से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज का सामने आया पहला रिएक्शन, बयां किया दिल का दर्द
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
12 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines