IPL 2025: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रहा है। वहीं अब आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने से पहले युवा खिलाड़ी का बिग बैश लीग में विस्फोटक अंदाज देखने को मिला है। इस टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहा है।
जैकब बेथेल की तूफानी पारी
बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और हॉबर्ट हरिकेन्स के मैच के दौरान जैकब बेथेल ने महज 50 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जैकब ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174 का रहा। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाज के चलते मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए। आईपीएल 2025 से पहले जैकब का फॉर्म में होना आरसीबी के लिए बड़ी गुड न्यूज है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड टीम की बढ़ी टेंशन! इस खिलाड़ी को भारत दौरे के लिए नहीं मिला वीजा
2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था
इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जैकब बेथेल का नाम भी था। मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भरोसा जताया था। आरसीबी ने इस इंग्लिश खिलाड़ी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब जैकब अपना पहला आईपीएल सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
जैकब बेथेल का क्रिकेट करियर
अभी तक जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए 3 टेस्ट, 8 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए जैकब ने 260 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। वहीं 8 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 167 रन निकले हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं टी20 क्रिकेट में 173 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अगर प्लेऑफ में पहुंचीं RCB, SRH, DC, तो इस वजह से तीनों को लग सकता है बड़ा झटका
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines