IPL 2025: फाइनल में विराट नहीं, ये 34 वर्षीय खिलाड़ी बनेगा 'POTM', हो गई भविष्यवाणी

IPL 2025: आरसीबी फाइनल में पहुंच चुकी है। अब फाइनल में आरसीबी को कौनसा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम करेगा इसको लेकर भविष्यवाणी सामने आई है।

RCB

आरसीबी टीम, इमेज क्रेडिट (X/@krunalpandya24)

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 अहमदाबाद में खेला जाएगा। जो टीम इस मैच को जीतेगी, उसका सामना फाइनल में आरसीबी से होगा। आरसीबी क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। अब देखने वाली बात होगी कि मुंबई और पंजाब में से दूसरी फाइनलिस्ट कौनसी टीम होती है? वहीं फाइनल में आरसीबी का कौनसा प्लेयर मैन ऑफ द मैच रहेगा इसको लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

विराट नहीं ये खिलाड़ी होगा ‘POTM’

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक कोहली सीजन-18 में 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा कोहली ऑरेंज कैप के भी दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन डेविड वॉर्नर ने फाइनल में प्लेयर ऑफ मैच के लि विराट कोहली नहीं बल्कि दूसरे खिलाड़ी का नाम लिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए डेविड वॉर्नर ने लिखा “मुझे लगता है कि आरसीबी खिताब जीतेगी और जोश हेजलवुड मैन ऑफ द मैच होंगे।”

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में जोश हेजलवुड

इस सीजन जोश हेजलवुड कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। क्वालीफायर 1 में हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट अपने नाम किए थे। अभी तक खेले गए 11 मैचों में ये गेंदबाज 21 विकेट अपने नाम कर चुका है। चोट के चलते हेजलवुड आखिरी कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन जैसे ही वे टीम में वापस लौटे आते ही धमाल मचा दिया।

विज्ञापन

9 साल बाद फाइनल खेलेगी RCB

आरसीबी 9 साल के बाद आईपीएल का फाइनल खेलने वाली है। इससे पहले टीम विराट कोहली की कप्तानी में आईपीएल 2016 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अभी तक आरसीबी 3 फाइनल खेल चुकी है, लेकिन आज तक खिताब को जीत नहीं पाई है ऐसे में इस बार आरसीबी के पास रजत पाटीदार की कप्तानी में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ