IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने सीएसके को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। ये इस सीजन सीएसके की लगातार पांचवीं हार थी। केकेआर के खिलाफ सीएसके की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक बेहद खराब रही। वहीं इस मैच में रवींद्र जडेजा ने महज 1 गेंद पर 9 रन लुटा दिए थे।
जडेजा की खराब गेंदबाजी
इस मैच केकेआर के सामने जीत के लिए 104 रन का लक्ष्य था, जिसको अजिंक्य रहाणे की टीम ने 10.1 ओवर में हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में रवींद्र जडेजा ने महज 1 ही गेंद डाली थी, जिस पर उन्होंने 9 रन खर्च कर दिए थे। दरअसल पारी का 11वां ओवर करने रवींद्र जडेजा आए थे और पहली ही गेंद उनकी नो बॉल थी, जिसपर रिंकू सिंह ने दौड़कर 2 रन ले लिए थे।
इसके बाद अगली लीगल गेंद पर रिंकू ने शानदार छक्का लगाया। जिसके चलते जडेजा की एक गेंद पर 9 रन आए। दूसरी तरफ जडेजा बल्लेबाजी के दौरान भी फ्लॉप साबित रहे थे। जडेजा इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने निराश किया।
पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर CSK
चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 5 में लगातार हार और सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। पांच मैचों में सीएसके की कप्तानी करने वाले रुतुराज गायकवाड़ भी इंजरी के चलते सीजन-18 से बाहर हो चुके हैं। जिसके चलते अब एमएस धोनी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं।
CSK की हालत हुई खराब
इस सीजन सीएसके की हालत बेहद खराब होती जा रही है। चेपॉक में पहली बार सीएसके की टीम लगातार तीन मैच हारी है। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में पहली बार एक सीजन में सीएसके लगातार 5 मैच हारी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: लगातार 5 हार के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचेगी CSK? समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
6 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
6 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
7 hrs agoमंधाना की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, जिम्बाब्वे को दी मात
7 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
9 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
9 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
10 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines