IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने फूंकी राजस्थान के खेमे में जान, इस सूरत में अब भी बन सकती है प्लेऑफ की बात

Rajasthan Royals: पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं हैं।

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Rajasthan Royals Playoffs Scenario: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में सोमवार को पांच हार के क्रम को तोड़ते हुए मजबूत गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से मात दी। टीम को राजस्थान से 210 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की इस जीत के बाद उनके प्लेऑफ में जगह बनाने के चांस बरकरार हैं।

विज्ञापन

टीम के इस समय दस मैच में छह पॉइंट्स हैं और वह पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे ना सिर्फ अपने अगले सभी मैच जीतने होंगे, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी पडे़गी। इससे टीम के कुल 14 पॉइंट्स हो जाएंगे। जब से बीसीसीआई ने लीग में दस टीमों को चुना है, तब से 16 पॉइंट्स हमेशा प्लेऑफ क्वालीफिकेशन सुनिश्चित करते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान को मिल रही कई टीमों से टक्कर

यही वजह है कि 14 पॉइंट्स से संजू सैमसन की टीम सीधे रूप से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। इस लीग में रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही 14 पॉइंट्स तक पहुंच गई है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस भी इस मार्क के करीब है, जहां तीनों टीमों के एक-समान 12-12 पॉइंट्स हैं। इसको देखते हुए राजस्थान को अगर असंभव को संभव करना है तो उसे बेहतरीन खेल दिखाना पड़ेगा।

विज्ञापन

अब मुंबई से भिड़ेगी राजस्थान की टीम

राजस्थान को अगले मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। मुंबई की टीम ने इस सीजन में कमाल का खेल दिखाया है, जहां टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के नजदीक है। ऐसे में राजस्थान को मुंबई से पार पाना आसान नहीं होगा। राजस्थान की टीम मुंबई के बाद चार मई को कोलकाता नाइट राइडर्स, 12 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और अपने आखिरी लीग मैच में 16 मई को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ