Vikram Rathour Joins Rajasthan Royals: भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले विक्रम राठौर को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इस तरह राठौर राहुल द्रविड़ के साथ फिर से काम करेंगे, जो इस टीम के हेड कोच बने हैं। राठौड़ जयपुर स्थित आईपीएल टीम के बैकरूम स्टाफ में द्रविड़ और बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कोचिंग में करियर बनाने से पहले टीम इंडिया के लिए छह टेस्ट और सात वनडे खेले हैं।
विक्रम राठौड़ और द्रविड़ की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन काम किया था, जहां टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के अलावा 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी, साथ ही एक समय तीनों फॉर्मेट की नंबर वन टीम भी बनी थी। 55 साल के राठौर ने 2019 से 2024 तक भारतीय टीम को बल्लेबाजी कोच के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की टीमों को भी कोचिंग दी है।
ये भी पढ़ें:- UPL 2024: कौन हैं आरव महाजन? ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भरा रोमांच, USN को दिलाई धमाकेदार जीत
राठौर की नियुक्ति से द्रविड़ भी खुश
उनके राजस्थान की टीम में शामिल होने पर उनके लंबे समय से दोस्त और राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘वह राजस्थान रॉयल्स को एक वर्ल्ड क्लास टीम बनाने और उन्हें आईपीएल खिताब जीतने के लिए उत्सुक हूं।’ वहीं राजस्थान की टीम में शामिल होने पर राठौर ने कहा, ‘रॉयल्स परिवार का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। राहुल के साथ और अब युवा क्रिकेटरों के प्रतिभाशाली ग्रुप के साथ फिर से काम करने का अवसर पाकर रोमांचित हूं। मैं टीम के दृष्टिकोण में योगदान देने और शीर्ष पर पहुंचने के हमारे लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हूं।’
राजस्थान के खाते में सिर्फ एक खिताब
बता दें कि 2008 में आईपीएल खिताब जीतने के बाद राजस्थान फिर कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। टीम ने दो साल पहले इस लीग के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन तब उन्हें फाइनल में गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलनी पड़ी। बीसीसीआई ने अब तक आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर रिटेंशन नियमों की घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि मेगा ऑक्शन नवंबर के आखिर में होगा, ऐसे में राहुल द्रविड़, विक्रम राठौड़ और शेन बॉन्ड को राजस्थान की टीम को आकार देने में लगभग दो महीने का समय मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें:- UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची ये टीम, अब इन दो टीमों में होगी टक्कर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines