हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मिली हार के बाद रहाणे ने जताई निराशा, बताया- कहां पर हुई टीम से चूक

IPL 2025: मिशेल मार्श (81 रन) और निकोलस पूरन (नाबाद 87 रन) की धमाकेदार पारियों की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके ही घर में खेले गए रोमांचक आईपीएल मैच में सिर्फ 4 रन से हरा दिया।

विज्ञापन

IPL 2025: मिचेल मार्श के लगातार पांच मैचों में चौथे अर्धशतक और निकोलस पूरन की 36 गेंदों में नाबाद 87 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मंगलवार को खेले गए एक रोमांचक आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रन से हरा दिया।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम कप्तान अजिंक्य रहाणे की 35 गेंदों पर 61 रन की पारी के बावजूद 7 विकेट पर 234 रन ही बना सकी। लखनऊ के तरफ से आकाश दीप सिंह और शार्दुल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। वहीं केकेआर के तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा वेंकटेश अय्यर 45 रन, रिंकू सिंह 38 रन और सुनील नारायण 30 रन बनाए हैं।

इस जीत के साथ लखनऊ के 6 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं केकेआर के अब भी 4 अंक हैं और वह छठे नंबर पर है। लखनऊ के निकोलस पूरन को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे?

अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद कहा, “यह मुकाबला बहुत कड़ा था। जैसे मैंने टॉस के समय कहा था, पिच पूरे 40 ओवर तक अच्छी रही। हमने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में सिर्फ 4 रन से हार गए। जब आप 230 से ज्यादा रन का पीछा करते हैं, तो विकेट गिरना तय होता है। बल्लेबाजी के लिए यह बहुत अच्छी पिच थी, लेकिन बल्लेबाजों को सेट होने में थोड़ा समय लगा। ”

विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और हम आमतौर पर बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। सुनील नारायण आज गेंद से संघर्ष करते नजर आए। वरुण और सुनील आमतौर पर बीच के ओवरों में मैच कंट्रोल करते हैं, लेकिन आज गेंदबाजों के लिए दिन मुश्किल भरा था।”

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola