Preity Zinta Reaction On Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 37 रनों से कूट दिया। टीम की इस जीत में सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की धांसू पारी और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की कातिलाना गेंदबाजी का अहम रोल रहा। इनके अलावा मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 25 गेंदों पर 45 रन कूटकर टीम का स्कोर 250 के करीब पहुंचाया। उनकी पारी एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश राठी ने खत्म की। अय्यर जब आउट हुए, तो टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन काफी वायरल हो गया।
उन्हें अय्यर के आउट होने पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद उन्होंने ताली बजाकर अपने कप्तान का अभिवादन किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा उनका शशांक सिंह के छक्का जड़कर गेंद के स्टेडियम से बाहर भेजने पर भी रिएक्शन काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: बिना खेले ही बाहर हो गया सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी, टीम ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
पंजाब के लिए स्पेशल है यह जीत
टीम के लिए यह जीत काफी स्पेशल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जहां उसने 11 साल का सूखा खत्म करते हुए साल 2014 के बाद पहली बार पॉइंट्स टेबल में 14 का आंकड़ा पार किया है। पंजाब ने इस सीजन उतरने से पहले मेगा ऑक्शन में कई सही चीजें कीं और पहली बार कोच-कप्तान की जोड़ी के रूप में रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर को शामिल किया।
पंजाब को अपने पहले खिताब का इंतजार
मैनेजमेंट का यह फैसला काम कर गया है, जहां टीम लंबे समय बाद प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है। टीम ने इसी के साथ अब अपने पहले खिताब की तरफ नजरें भी गढ़ा दी हैं। पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरह ही अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।
यह भी पढ़ें: जिसके चलते BCCI से मिली दो बार सजा, दिग्वेश राठी ने फिर की वही हरकत, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
17 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
29 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
29 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines