Prabhsimran Six Over Sunil Narine: आईपीएल 2025 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स के बीच मैच हुआ, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया। ऐसा होने पर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट्स मिला। इस मैच में पंजाब के सलामी बल्लेबाजों प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने जोरदार प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। टीम के लिए प्रभसिमरन ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने दिग्गज गेंदबाज सुनील नरेन की गेंद पर एक जबरदस्त स्विच शॉट खेला, जो काफी वायरल हो रहा है।
नरेन की ओवरपिच बॉल पर प्रभसिमरन ने अपना स्टांस बदला और लेफ्ट हैंड बल्लेबाज की तरह शॉट खेला। यहां बॉल डीप कवर के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने नो-बॉल पर एक और छक्का लगाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज को बाद में वैभव अरोड़ा ने 83 रन पर आउट कर दिया। प्रभसिमरन का यह शॉट इतना जबरदस्त था कि स्टेडियम में मौजूद टीम की सह मालिक प्रीति जिंटा ने खड़े होकर इसकी तारीफ की।
यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir को धमकी देने वाला कौन? दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहले खेलते हुए पंजाब ने बनाए 201 रन
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश की पारियों के दम पर पंजाब ने पहले खेलते हुए 201 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों पर नाबाद 25 रनों की पारी खेली। पंजाब ने शानदार शुरुआत मिलने से पहले 14 ओवर में 158 रनों का स्कोर बना लिया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम स्कोरबोर्ड पर कम से कम 230 रन तो जोड़ ही लेगी। लेकिन यहां से कोलकाता के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पंजाब को निर्धारित ओवरों में 201 रन ही बनाने दिए। देखा जाए तो पंजाब ने आखिरी छह ओवर में 43 रन ही बनाए।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Points Table: KKR vs PBKS मैच के बाद बदला अंक तालिका का हाल, इस टीम को हुआ तगड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
40 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
50 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines