हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025 Points Table: KKR vs PBKS मैच के बाद बदला अंक तालिका का हाल, इस टीम को हुआ तगड़ा नुकसान

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का हाल बदल गया है। 26 अप्रैल को केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द हो गया है।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में केकेआर 1 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। बारिश की वजह से मैच का नतीजा नहीं निकला। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। हालांकि इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया। इस मैच के बाद पंजाब किंग्स को तगड़ा नुकसान हुआ। पंजाब ने इस मैच में विशाल स्कोर बनाया था। ऐसे में पंजाब जीत का बड़ा दावेदार था। लेकिन मुकाबला रद्द होने के बाद पंजाब को 1 अंक ही मिला।

पंजाब चौथे स्थान पर

इस मैच के बाद पंजाब किंग्स 11 अंक के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है। पंजाब किंग्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इस दौरान पंजाब ने 5 जीत 3 हार हासिल की है, जबकि 1 मैच रद्द हुआ। पंजाब अगर इस मैच को जीत जाती तो वह अंक तालिका में प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत कर सकती थी। लेकिन केकेआर के खिलाफ उसे 1 अंक से संतुष्ट होना पड़ा। वहीं बात केकेआर की करें तो वह सातवें स्थान पर है। केकेआर ने खेले गए 9 मैच में 3 जीत हासिल की है, जबकि 5 मैच में टीम को निराशा हाथ लगी है। 1 मैच रद्द हुआ है। केकेआर के पास 7 अंक हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस 12 अंक के साथ पहले नंबर पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 12 अंक हैं। तीसरे नंबर पर आरसीबी भी 12 अंक बटोर कर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। फिलहाल ये 3 टीमें प्लेऑफ की रेस में प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन

IPL 2025 पॉइंट्स ताजा टेबल 

टीम मैच जीत हार टाई बिना रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट (NRR)
गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 0 12 +1.104
दिल्ली कैपिटल्स 8 6 2 0 0 12 +0.657
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 0 12 +0.482
पंजाब किंग्स 9 5 3 0 1 11 +0.177
मुंबई इंडियंस 9 5 4 0 0 10 +0.673
लखनऊ सुपर जायंट्स 9 5 4 0 0 10 -0.054
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 0 1 7 +0.212
सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 0 6 -1.103
राजस्थान रॉयल्स 9 2 7 0 0 4 -0.625
चेन्नई सुपर किंग्स 9 2 7 0 0 4 -1.302

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola