हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: राजस्थान को हराकर Points Table में मुंबई का धमाका, 2 टीमों को बोरिया बिस्तर हुआ पैक

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 अंक तालिका का हाल बदल गया है। मुंबई ने आरसीबी को पछाड़ते हुए नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। मुंबई ने राजस्थान को 100 रनों से हरा दिया और अंक तालिका में 2 पॉइंट्स लेकर अपना झंडा गाड़ दिया। मुंबई, लगातार छठी जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंच गई। राजस्थान का प्लेऑफ की रेस से सफर खत्म हो गया।

टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस

मुंबई ने आईपीएल 2025 में सातवीं जीत हासिल की। राजस्थान को हराकर मुंबई अब 14 अंक के साथ टॉप पर है। मुंबई ने आरसीबी को पछाड़ दिया, जो इस मैच से पहले पहले नंबर पर थी। मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए 11 मैच में 7 जीत हासिल की है, जबकि 4 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, आरसीबी 10 मैच में 7 जीत और 3 हार के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है। आरसीबी के पास भी 14 अंक हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ है। वहीं, गुजरात भी 12 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। पांचवें स्थान पर दिल्ली भी 12 पॉइंट्स के साथ कड़ी टक्कर दे रही है।

2 टीमों का बोरिया बिस्तर पैक

आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म हो गया है। राजस्थान के अलावा सीएसके का भी बोरिया बिस्तर पैक हो गया है। राजस्थान अंक तालिका में सातवें नंबर पर है और 11 मैच में अब तक 3 जीत हासिल कर पाई है, जबकि सीएसके 10 मैच में 2 जीत और 8 हार के साथ 10वें पायदान पर है। राजस्थान के पास 6 अंक तो सीएसके के पास 2 अंक हैं।

विज्ञापन

RR vs MI मैच के बाद अंक तालिका का हाल

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम (NR) अंक नेट रन रेट (NRR)
1 मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 0 14 +1.274
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 7 3 0 0 14 +0.521
3 पंजाब किंग्स 10 6 3 0 1 13 +0.199
4 गुजरात टाइटन्स 9 6 3 0 0 12 +0.748
5 दिल्ली कैपिटल्स 10 6 4 0 0 12 +0.362
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 5 0 0 10 -0.325
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9 +0.271
8 राजस्थान रॉयल्स 11 3 8 0 0 6 -0.780
9 सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 0 6 -1.103
10 चेन्नई सुपर किंग्स (बहार) 10 2 8 0 0 4 -1.211

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola