हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025 Points Table: राजस्थान को हराकर लखनऊ की टॉप 4 में एंट्री, मैच के बाद हुआ बड़ा उलटफेर

IPL 2025 Points Table: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है। एलएसजी की टॉप 4 में एंट्री हुई है।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में एलएसजी ने शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान को 2 रनों से पराजित कर दिया। एलएसजी की ओर से गेंदबाजों ने कमाल किया था। इस मैच के बाद लखनऊ को अंक तालिका में फायदा हुआ। एलएसजी की टॉप 4 में एंट्री हो गई है, जबकि हार के बाद राजस्थान की हालत पतली हो गई है। मैच के बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का हाल बदल गया है।

लखनऊ ने मारी टॉप 4 में एंट्री

इस मैच से पहले लखनऊ अंक तालिका में 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर थी। लेकिन राजस्थान को हराकर लखनऊ अब चौथे पायदान पर पहुंच गई है। लखनऊ 8 मैच में 5 जीत और  3 हार के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। लखनऊ के पास अब 10 अंक हो गए हैं। टीम ने प्लेऑफ की रेस के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं राजस्थान को तगड़ा झटका लगा है। टीम 8 मैच में 2 जीत और 6 हार के साथ सातवें नंबर पर बनी हुई है।

ऐसा है टॉप 5 का हाल

आईपीएल 2025 अंक तालिका में पहले नंबर पर गुजरात 10 अंक के साथ बनी हुई है। टीम ने 7 मैच में 5 जीत और 2 हार दर्ज की है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर नंबर 2 पर है। तीसरे स्थान पर पंजाब 10 अंक के साथ विराजमान है। चौथे नंबर पर लखनऊ भी 10 अंक के साथ छलांग लगा चुकी है, जबकि आरसीबी 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 अंक तालिका का ताजा अपडेट्स

टीम का नाम मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम अंक नेट रन रेट (NRR)
गुजरात टाइटंस 7 5 2 0 0 10 +0.984
दिल्ली कैपिटल्स 7 5 2 0 0 10 +0.589
पंजाब किंग्स 7 5 2 0 0 10 +0.308
लखनऊ सुपर जायंट्स 8 5 3 0 0 10 +0.088
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 4 3 0 0 8 +0.446
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 0 0 6 +0.547
मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 0 6 +0.239
राजस्थान रॉयल्स 8 2 6 0 0 4 -0.633
सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -1.217
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 0 0 4 -1.276

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola