हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

LSG vs CSK: चेन्नई की जीत के बाद कितना बदला पॉइंट्स टेबल का हाल? 4 टीमों के लिए बढ़ा खतरा

IPL 2025 Points Table: 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल कैसा है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। लगातार 5 हार के बाद चेन्नई को इस मैच में जीत मिली। एमएस धोनी और शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सीएसके ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीएसके ने इस जीत के जरिए अंक तालिका में 2 पॉइंट्स हासिल कर लिए। सीएसके और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल कितना बदला है? आइए डालते हैं एक नजर।

एलएसजी और सीएसके मैच के बाद कितना हुआ बदलाव?

एलएसजी और सीएसके ने आईपीएल 2025 का अपना सातवां मुकाबला खेला। अंक तालिका में फिलहाल एलएसजी 4 जीत और 3 हार के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है। लखनऊ के पास 8 अंक हैं। इस मैच से पहले भी लखनऊ इसी स्थान पर थी। अगर एलएसजी सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले को जीत लेती तो वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाती। वहीं सीएसके भी फिलहाल 2 जीत और 5 हार के साथ आखिरी पायदान पर है।

4 टीमों पर अभी भी खतरा

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 4 टीमों पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है। मुंबई इंडियंस फिलहाल 4 पॉइंट्स के साथ सातवें नंबर पर है, आठवें नंबर पर राजस्थान भी 4 अंक के साथ बनी हुई है। वहीं नौवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंक के साथ विराजमान है, जबकि सीएसके भी दसवें स्थान पर है। इन 4 टीमों पर अभी भी खतरा बरकरार है।

विज्ञापन

ऐसा है टॉप 6 का हाल

अंक तालिका में फिलहाल गुजरात टाइटंस 8 अंक के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर दिल्ली भी 8 अंक के साथ मौजूद है। आरसीबी तीसरे नंबर पर है। उसके पास भी 8 अंक हैं। एलएसजी भी 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर, जबकि केकेआर 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार है। छठे स्थान पर पंजाब किंग्स भी 6 अंक के साथ बनी हुई है। पंजाब ने अब तक 5 मैच खेले हैं। टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

सीएसके बनाम एलएसजी मैच के बाद आईपीएल 2025 का पॉइंट्स टेबल

विज्ञापन
स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
1 गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 +1.081
2 दिल्ली कैपिटल्स 5 4 1 0 0 8 +0.899
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 8 +0.672
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 +0.086
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 3 3 0 0 6 +0.803
6 पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 +0.065
7 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 4 +0.104
8 राजस्थान रॉयल्स 6 2 4 0 0 4 -0.838
9 सनराइजर्स हैदराबाद 6 2 4 0 0 4 -1.245
10 चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 0 0 4 -1.276

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola