हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025 Points Table: KKR को हराकर GT की पॉइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार, कोलकाता की हालत हुई पतली

IPL 2025 Points Table: 21 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया, जिसके बाद अंक तालिका का हाल कुछ ऐसा है।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जीटी ने शानदार प्रदर्शन किया और केकेआर को धूल चटा दी। मैच के बाद अंक तालिका में गुजरात ने अपनी बादशाहत को बरकरार रखा। जबकि केकेआर को तगड़ा नुकसान हुआ। जीत के बाद जीटी प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच गई है, जबकि केकेआर प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है।

जीटी की बादशाहत बरकरार

केकेआर बनाम जीटी मैच से पहले गुजरात अंक तालिका में पहले ही स्थान पर थी। जीटी के पास 10 अंक थे। लेकिन इस जीत के बाद जीटी के पास अंक तालिका में 12 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम ने नंबर 1 की बादशाहत को बरकरार रखा है। टीम ने अब तक खेले गए 8 मैच में 6 जीत हासिल की है, जबकि 2 मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात से हारने के बाद केकेआर को 2 अंक का नुकसान हुआ है। कोलकाता फिलहाल 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ सांतवें पायदान पर बनी हुई है।

ऐसा है टॉप का हाल

पहले नंबर पर जीटी अपना झंडा 12 अंक के साथ गाड़े हुए है, जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली ने अब तक खेले गए 7 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। वहीं तीसरे स्थान पर आरसीबी है, जिसके पास 10 अंक है। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने अब तक खेले गए 8 मैच में 5 जीत और 3 हार के साथ 10 अंक लेकर चौथे नंबर पर बनी हुई है। वहीं एलएसजी भी 10 अंक के साथ पांचवें नंबर पर बरकरार है।

विज्ञापन

केकेआर बनाम जीटी मैच के बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट

स्थान टीम का नाम मैच जीत हार टाई बिना नतीजा अंक नेट रन रेट (NRR)
1 गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 0 12 +1.104
2 दिल्ली कैपिटल्स 7 5 2 0 0 10 +0.589
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 5 3 0 0 10 +0.472
4 पंजाब किंग्स 8 5 3 0 0 10 +0.177
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 5 3 0 0 10 +0.088
6 मुंबई इंडियंस 8 4 4 0 0 8 +0.483
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 0 0 6 +0.212
8 राजस्थान रॉयल्स 8 2 6 0 0 4 -0.633
9 सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -1.217
10 चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 0 0 4 -1.392

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola