IPL 2025 Points Table: 13 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से पराजित कर दिया। मुंबई ने अपने छठे मुकाबले में दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने इस मैच में दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को लगातार रन आउट कर जीत हासिल की। मुंबई ने इस जीत के जरिए पॉइंट्स टेबल में 2 अकं भी हासिल कर लिए। जबकि दिल्ली का विजयीरथ पर भी रोक लगा दी। मुंबई ने दिल्ली को अंक तालिका में भी बड़ा झटका दिया और टीम की बादशाहत खत्म कर दी।
खत्म हुई दिल्ली की बादशाहत
इस मैच से पहले दिल्ली अंक तालिका में 4 मैच में 4 जीत और 8 अंक के साथ टॉप पर थी। लेकिन मुंबई ने दिल्ली को हराकर उसकी बादशाहत खत्म कर दी। दिल्ली पहले पायदान से दूसरे नंबर पर आ चुकी है। जबकि गुजरात अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है। गुजरात 6 मैच में 4 जीत के साथ नंबर 1 पर अपना झंडा गाड़ चुकी है।
दिल्ली ने आईपीएल 2025 में अपने शुरुआती 4 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर थी। लेकिन इस हार के बाद दिल्ली की बादशाहत खत्म हो गई। वहीं इस जीत के बाद मुंबई को तगड़ा फायदा हुआ है। टीम 9वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गई है।
ऐसा है टॉप 10 का हाल
अंक तालिका में फिलहाल गुजरात 8 अंक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि दिल्ली भी 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। तीसरे नंबर पर आरसीबी 8 अंक के साथ अपना कब्जा जमाए हुए है। वहीं चौथे नंबर पर एलएसजी है, जिसके पास भी 8 अंक है। पांचवें स्थान पर केकेआर 6 अंक के साथ बनी हुई है। छठे स्थान पर पंजाब भी 6 अंक के साथ अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं सातवें स्थान पर मुंबई इंडियंस है। मुंबई के पास फिलहाल 4 अंक है। आठवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, उसके पास 4 अंक है। 9वें स्थान पर एसआरएच 4 अंक के साथ बरकरार है। जबकि आखिरी पायदान पर पांच बार की विजेता सीएसके है, जिसके पास 2 अंक है।
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
5 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
5 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
6 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
6 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
7 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
7 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines