KKR vs CSK मैच के बाद बदल गया IPL 2025 Points Table का हाल, कोलकाता का सफर लगभग खत्म

KKR vs CSK: केकेआर बनाम सीएसके के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है।

IPL 2025 - 2025-05-07T233129.172

KKR vs CSK:  7 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 विकेट से मुकाबले अपने नाम कर लिया। केकेआर को हार के बाद बड़ झटका लगा है। टीम की उम्मीदें प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गई हैं। केकेआर को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए न केवल बचे हुए 2 मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है।

केकेआर को हुआ नुकसान

केकेआर ने अपना 12वां मैच सीएसके के खिलाफ खेला। लेकिन हार के बाद केकेआर को निराश होना पड़ा। मैच के बाद अंक तलिका में केकेआर छठे नंबर पर है। टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं, और 5 मैच मैच जीते हैं। केकेआर के पास 11 अंक हैं। अगर केकेआर को बचे हुए 2 मैच में जीत भी मिलती है तो उसके पास 15 अंक होंगे। 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना इस बार कठिन है। क्योंकि पॉइंट्स टेबल में गुजरात 16 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि आरसीबी भी 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। 16 अंक होने के बावजूद भी दोनों टीमों ने अब तक क्वालीफाई नहीं किया है। सीएसके, हैदराबाद और राजस्थान का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है।

केकेआर बनाम सीएसके मैच के बाद अंक तालिका का हाल

टीम का नाम मैच जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
गुजरात टाइटंस 11 8 3 0 0 16 +0.793
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 8 3 0 0 16 +0.482
पंजाब किंग्स 11 7 3 0 1 15 +0.376
मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 0 14 +1.156
दिल्ली कैपिटल्स 11 6 4 0 1 13 +0.362
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 0 1 11 +0.193
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 0 10 -0.469
सनराइजर्स हैदराबाद ( बाहर ) 11 3 7 0 1 7 -1.192
राजस्थान रॉयल्स ( बाहर ) 12 3 9 0 0 6 -0.718
चेन्नई सुपर किंग्स ( बाहर ) 12 3 9 0 0 6 -0.992

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ