IPL 2025 Playoffs: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस को 83 रनों से रौंद डाला। इस सीजन पहली बार सीएसके की टीम अपनी फुल फॉर्म में नजर आई। हालांकि, गुजरात की हार से अब टॉप टू का खेल और भी रोमांचक हो चला है। शुभमन गिल की सेना को अब टॉप 2 में रहने के लिए बाकी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। आरसीबी के पास अब टेबल टॉपर बनने का सुनहरा चांस भी होगा। मगर प्लेऑफ का आधे से ज्यादा गेम सिर्फ एक ही मैच से तय हो जाएगा। क्या बन रहे हैं सभी समीकरण वो आइए आपको समझाते हैं।
हारकर फंस गई गुजरात
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 231 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पूरी टीम महज 147 रन बनाकर ढेर हो गई। इस हार के साथ ही अब गुजरात को टॉप टू में फिनिश करने के लिए बाकी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। लीग स्टेज का अंत गुजरात ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ कुल 18 पॉइंट के साथ किया। गुजरात को अब अगर टॉप 2 में फिनिश करना है तो टीम को यह दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स और आरसीबी अपना-अपना आखिरी मैच हार जाएं। पंजाब की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होनी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होनी है।
एक मैच से साफ होगी तस्वीर
आईपीएल 2025 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होनी है। यह वो मुकाबला है, जिससे टॉप दो की कहानी काफी हद तक साफ हो जाएगी। अब अगर मुंबई पंजाब को हरा देती है, तो श्रेयस अय्यर की सेना का टॉप टू में पहुंचने का सपना भी चकनाचूर हो जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लेगी। अब अगर बारिश की वजह से पंजाब बनाम मुंबई का मैच रद्द हो जाता है, तो ऐसी सिचुएशन में गुजरात टॉप टू का टिकट हासिल कर लेगी।
आरसीबी के पास सुनहरा मौका
आरसीबी के पास टेबल टॉपर बनने का सुनहरा मौका होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ को पटखनी देने में सफल रहती है, तो टीम आसानी से पहले क्वालिफायर में पहुंच जाएगी। अब अगर मुंबई पंजाब को हरा देती है तो ऐसी स्थिति में आरसीबी जीत के साथ टेबल में टॉप पर रहते हुए लीग स्टेज को फिनिश करेगी। वहीं, अगर लखनऊ के नवाब आरसीबी को हरा देते हैं, तो गुजरात पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines