IPL 2025 RR vs PBKS: आईपीएल 2025 में बीते दिन 2 मैच खेले गए। जिसमें से दूसरा मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 7:30 बजे खेला गया था। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 50 रन से शानदार जीत हासिल की। सीजन-18 में पंजाब किंग्स को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में एक समय पंजाब की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही थी और फैंस को ऐसा लग रहा था कि श्रेयस अय्यर की टीम आसानी से मैच को जीत लेगी, लेकिन फिर 2 ही गेंद पर पूरा मैच पलट गया था।
इन 2 गेंदों पर पलट गया मैच
इस मैच में पंजाब किंग्स के 131 रन तक 4 विकेट गिर गए थे, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और नेहाल वढेरा की जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई थी। मैक्सवेल और वढेरा की जोड़ी तेजी से रन बना रही थी और पंजाब का पलड़ा मैच में भारी दिखाई दे रहा था, लेकिन फिर 2 गेंद पर अचानक से पूरा मैच पलट गया। दरअसल 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर महीश तीक्षाणा ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट करके पंजाब किंग्स को बड़ा झटका दिया। मैक्सवेल 30 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने नेहाल वढेरा के रूप में पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा झटका दिया और वढेरा का विकेट गिरने के साथ ही पंजाब किंग्स की जीत की उम्मीदें टूट गई थी। नेहाल वढेरा इस मैच में 41 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए थे।
155 रन पर सिमट गई थी पंजाब किंग्स की पारी
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रियान पराग ने नाबाद 43 रन बनाए थे। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: कप्तान बनते ही संजू सैमसन ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, इस मामले में निकले सबसे आगे
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
7 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
8 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
10 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
11 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
11 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines