IPL 2025 PBKS vs RCB: आरसीबी 9 साल के बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में आरसीबी की बेहद खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। इसके अलावा मैच की शुरुआत से ही विराट कोहली का मैदान पर पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच के दौरान कोहली हर बॉल पर गेंदबाजों को समझाते दिखे, फील्ड पर कोहली पूरी एनर्जी में दिख रहे थे। वहीं मैच जीतने के बाद स्टैंड में बैठी पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ कोहली को एक खास इशारा करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पत्नी अनुष्का की तरफ विराट का खास इशारा
इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी के सामने महज 102 रन का लक्ष्य था। जिसको आरसीबी ने 2 विकेट खोकर 10 ओवर में ही हासिल कर लिया था। विराट इस मैच में जल्दी आउट हो गए थे, उनके बल्ले से पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 12 रन ही निकले थे।
वहीं मैच जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का की तरफ इशारा करते हैं कि अभी एक पड़ाव ओर बाकी है। कोहली ने अपना हाथ की एक उंगली दिखाकर ये इशारा किया, ये वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर आरसीबी
इस मैच में आरसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने पंजाब किंग्स की टीम 101 रन पर ही ढेर हो गई थी। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए थे। इस जीत के साथ आरसीबी 9 साल बार फाइनल में पहुंची।
आखिरी बार विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी आईपीएल 2016 के फाइनल में पहुंती थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। तब सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब आरसीबी के पास पहली बार ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 छोड़कर गए RCB के धाकड़ खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, ठोक डाली 13 बाउंड्री
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines