IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है। जबकि पंजाब किंग्स को क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते अय्यर की टीम को अब क्वालीफायर 2 खेलना पड़ेगा। वहीं अब क्वालीफायर 2 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को डर सताने लगा है।
मुंबई इंडियंस की क्यों बढ़ी टेंशन?
दरअसल नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस को डरा रहा है। इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इस मैदान पर आखिरी बार मुंबई इंडियंस को साल 2014 में जीत मिली थी। अभी तक टीम ने यहां 6 मैच खेले हैं और 5 में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। 11 साल से मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में कोई मैच नहीं जीत पाई है, कहीं न कहीं ये मैदान टीम के लिए थोड़ा अनलकी रहा है। अब एकबार फिर से मुंबई इंडियंस इस मैदान पर आईपीएल का अहम मुकाबला खेलने जा रही है, जिसको टीम हरहाल में जीतना चाहेगी। वहीं अब हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करके इस पूरे रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे।
इस सीजन गुजरात टाइटंस ने दी थी मात
इस सीजन मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ इस मैदान पर आखिरी मैच खेला था। इस मैच में मुंबई को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की टीम 20 ओवर में 160 रन ही बनाई पाई थी। इस मैच में गुजरात टाइटंस की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था, उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे।
वहीं एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने इसी गुजरात को हराया। इस मैच में रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। रोहित ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 81 रन बनाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 में ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को मौका
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines