IPL 2025 PBKS vs KKR: आईपीएल 2025 में बीते दिन मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब ने 16 रन से जीत हासिल की। किसी को अंदाजा नहीं था कि केकेआर इस मैच में 112 रन का टारगेट भी हासिल नहीं कर पाएगी, लेकिन पंजाब किंग्स की मजबूत गेंदबाजी के सामने ये हो गया। वहीं इस मैच के आखिर में केकेआर को आंद्रे रसेल से उम्मीद थी कि ये खिलाड़ी आसानी से टीम को जीत दिला देगा, लेकिन केकेआर के लिए ये मैच विनर खिलाड़ी ‘विलेन’ साबित हो गया।
KKR को जीत नहीं दिला पाए रसेल
इस मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 112 रन का टारगेट रखा था। जिसके जवाब में केकेआर की पूरी टीम महज 95 रन पर ढेर हो गई थी। आखिर में आंद्रे रसेल से केकेआर को काफी उम्मीदे थी, रसेल ने आउट होने से पहले युजवेंद्र चहल के ओवर में 1 छक्का और 1 चौका लगाया था यहां से केकेआर की जीत की उम्मीदें बढ़ गई थी। 16वां ओवर पंजाब किंग्स की तरफ से मार्को जानसेन करने आए थे।
इस ओवर की पहली ही गेंद पर रसेल ने अपनी विकेट खो दी थी, हालांकि यहां पर रसेल थोड़ा रुक सकते थे क्योंकि आगे काफी गेंद बची थी और टीम को महज 16 रन ही चाहिए थे, लेकिन रसेल पहली ही गेंद पर मार्को जानसेन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट द बैठे थे। इस मैच में रसेल के बल्ले से महज 17 रन ही निकले थे
आईपीएल 2025 में फ्लॉप साबित हो रहे रसेल
मेगा ऑक्शन 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल को 12 करोड़ रुपये की कीमत पर रिटेन कर लिया था। आईपीएल में लंबे समय से रसेल केकेआर के लिए खेलते आ रहे हैं और उन्होंने कई बार अकेले दम पर कोलकाता को जीत दिलाई है, लेकिन इस सीजन रसेल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अभी तक सीजन-18 की 5 पारियों में रसेल के बल्ले से महज 34 रन ही निकले हैं। लगातार रसेल खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गवां रहे हैं। केकेआर इस खिलाड़ी को एक फिनिशर के तौर पर देखती है लेकिन उस काम में अभी तक रसेल नाकाम रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- PSL 2025: कप्तान शाहीन की ‘तेजी’ ने लाहौर को कराची पर दिलाई धांसू जीत, CSK का खिलाड़ी बना हीरो
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
8 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
35 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
49 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines