PBKS vs DC: हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक?

IPL 2025 PBKS vs DC: पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर नाखुश दिखे।

PBKS vs DC

PBKS vs DC

विज्ञापन

IPL 2025 PBKS vs DC: आईपीएल 2025 में बीती रात पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया। दिल्ली का ये आखिरी लीग मुकाबला था, जिसको जीतकर टीम ने अपने आईपीएल 2025 अभियान को समाप्त किया। इस मैच को जीतकर पंजाब किंग्स के पास पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंचने का मौका था लेकिन ऐसा हो न सका। वहीं इस मैच में हार के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर थोड़े नाखुश दिखे।

हार के बाद क्या बोले अय्यर?

दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया “यह एक अच्छा स्कोर था। पिच में कुछ अजीब और परिवर्तनशील उछाल था। यह औसत से ऊपर था। मुझे लगता है कि हम इसको लेकर अनुशासित नहीं थे। हम बाउंसर के साथ आगे बढ़ गए। हार्ड लेंथ पर हिट नहीं कर पाए। आपको सकारात्मक और शांत रहना होगा। आप अगले दिन एक नई मानसिकता के साथ आते हैं। हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हम कुछ मजबूत योजनाओं के साथ उतरेंगे।”

Advertisment

206 रन बनाकर भी हार गई पंजाब किंग्स

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली थी, इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने 16 गेंदों पर 44 रन ठोके थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा करुण नायर ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ