PBKS vs DC: आईपीएल 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मैच खेला जा रहा था। इसी बीच पाकिस्तान ने जम्मू के अलावा कई शहरों पर गोलीबारी कर दी है, जिसकी वजह से मैच को बीच में ही अचानक रोक दिया गया है। इसके बाद खेल को रद्द कर दिया गया है।
धर्मशाला में ब्लैक आउट
आईपीएल 2025 का मैच नंबर 58 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था। वहीं दूसरी ओर भारत के कई शहरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई है। इसी बीच धर्मशाला में भी मैच को अचानक रोक दिया गया था। इसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया। बता दें कि पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से पहले ही देर से शुरू हुआ था। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी आपदा की वजह से मैच को अचानक रोक दिया गया हो। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 122 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी निभाई थी। प्रियांश आर्य ने शानदार 34 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर नाबाद थे। वहीं श्रेयस अय्यर जैसे ही बल्लेबाजी करने आए। मैच को रोकने का फैसला कर दिया गया।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
संबंधित खबरें
कमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
8 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 hr agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
1 hr agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
1 hr agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
2 hrs agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
2 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
3 hrs agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
4 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines