IPL 2025: आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल सामने आ चुका है। जिसके बाद 17 मई से सीजन-18 की फिर से शुरुआत होने जा रहा है। वहीं सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए कई विदेशी प्लयर्स वापस भारत आ रहे हैं तो कुछ इन मैचों को मिस करने वाले हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और बीसीसीआई पर अब फैंस भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह है बांग्लादेशी खिलाड़ी। सोशल मीडिया पर अब फैंस जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स पर भड़के फैंस
दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल 2025 को बीच में ही 9 मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिसके चलते ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे। हालांकि अब बीसीसीआई ने बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके बाद कुछ विदेशी खिलाड़ी लौटने के लिए तैयार हैं वहीं बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को रिप्लेसमेंट की भी छूट दी है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रिप्लेसमेंट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को चुना। लेकिन उसके बाद मुस्तफिजुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और बताया कि वे खेलने के लिए यूएई जा रहे हैं। बांग्लादेश को यूएई के साथ 2 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके चलते मुस्तफिजुर ने दिल्ली कैपिटल्स की जगह अपने देश के लिए खेलना का फैसला किया।
अब इसको लेकर फैंस दिल्ली कैपिटल्स पर भड़ते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा “दिल्ली कैपिटल्स का यह कदम शर्मनाक है। जबकि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है और अन्य लोग एकजुटता में खड़े हैं, उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को साइन किया। ऐसी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को खारिज करने का समय आ गया है।”
दूसरे यूजर ने लिखा “हमारे देश में इतनी प्रतिभा है, इतनी कि लोग पीछे छूट जाते हैं और उन्हें वह मंच नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं फिर भी दिल्ली कैपिटल्स को एक बांग्लादेशी मिला और अब वे उसे बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये देंगे… यह कितनी बेशर्मी है… दिल्ली कैपिटल्स का बहिष्कार करें”
प्लेऑफ की रेस में बनी दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत आईपीएल 2025 में काफी शानदार रही थी, हालांकि अब टीम थोड़ी डगमगा गई थी। अभी तक दिल्ली ने 11 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था। फिलहाल 13 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर बनी हुई है। अभी दिल्ली के 3 मैच बचे हुए हैं, जिसमें से टीम को 2 मैच तो हरहाल में जीतने ही होंगे।
ये भी पढ़ें:- Delhi Capitals के साथ हो गया खेल? रिप्लेसमेंट वाला खिलाड़ी निकला धोखेबाज! भारत की जगह पकड़ी UAE की फ्लाइट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines