IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, इस वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को बनाया गेंदबाजी कोच

IPL 2024: आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन की प्रक्रिया हो गई है। 24 और 25 को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में मेगा ऑक्शन होना है।

ind vs - 2024-11-12T195928.076

IPL 2024: आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन की प्रक्रिया हो गई है। 24 और 25 को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में मेगा ऑक्शन होना है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नए सीजन से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। टीम ने आगामी सीजन के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपना नया बॉलिंग कोच बनाया है। आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ में यह तीसरा बड़ा बदलाव है।

विज्ञापन

हेमंग बदानी को बनाया गया हेड कोच

टीम ने इससे पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी हेमंग बदानी को हेड कोच बनाया था। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग की जगह ली थी। इसके अलावा वेणुगोपाल राव को टीम ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट को बनाया गया है। वहीं, अब मुनाफ पटेल इस कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzzofficial)

वर्ल्ड कप टीम का रहे हैं हिस्सा

टीम इंडिया के लिए मुनाफ पटेल एक समय प्रीमियर पेस बॉलर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट, 70 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली 2011 विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 35 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में 86 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 4 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में मचा चुके हैं धमाल

आईपीएल में भी मुनाफ पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में अब वो अपने करियर में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वो पहले भी गेंदबाजों को ट्रेनिंग देते हुए नजर आए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो कोच के रूप में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ