IPL 2025 Jasprit Bumrah: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1 अक्टूबर को खत्म हो चुकी है। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया है। सीरीज में भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। कानुपर टेस्ट में बुमराह ने कुल 6 विकेट अपने नाम किए। जिसमें 3 पहली और 3 विकेट दूसरी पारी में चटकाए थे। वहीं अब बुमराह की आईपीएल में नीलामी को लेकर पूर्व दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है।
हरभजन सिंह का बड़ा दावा
बता दें, इन दिनों हरभजन सिंह लीजेंड लीग क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। इस बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर हरभजन ने एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि अगर बुमराह आईपीएल नीलामी में खुद को शामिल करते हैं तो हमारे पास आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला खिलाड़ी होगा, क्या आप इससे सहमत है? इसके बाद भज्जी ने अपनी इस पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए लिखा कि आईपीएल की सभी 10 टीमें बुमराह पर बोली लगाते हुए लड़ेंगी। उनको कप्तानी भी मिल सकती है। मेरा मानना है कि बुमराह को हर साल आसानी ने 30 से 35 करोड़ रुपये मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले इस खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी, टीम को मिला नया कप्तान
बुमराह को मिलते हैं 12 करोड़
आईपीएल में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आ रहे हैं। इस मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस बुमराह को सबसे पहले रिटेन करना चाहेगी। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने बुमराह को 12 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया था। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में बुमराह की कीमत बढ़ सकती है। बुमराह मुंबई इंडियंस टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं, टीम उनको हर हाल में रिटेन करना चाहेगी।
आईपीएल में बुमराह के आंकड़े
आईपीएल में अभी तक जसप्रीत बुमराह ने 133 मुकाबले खेले हैं। जिसमें शानदार गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 165 विकेट चटकाए हैं। बुमराह का आईपीएल में बेस्ट बॉलिंग स्पेल 10 रन देकर 5 विकेट चटकाना रहा है। आईपीएल 2024 में बुमराह ने 20 विकेट अपने नाम किए थे और वे इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज थे।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, बाबर आजम ने छोड़ी कप्तानी, सोशल मीडिया पर बताई वजह
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines