IPL 2025: 3 टीमों की बढ़ी टेंशन, पहले ही हाफ में हो सकता है बड़ा नुकसान

IPL 2025: आईपीएल सीजन-18 से पहले 3 टीमों की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। मुंबई इंडियंस से लेकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी चोट के चलते कुछ मैचों को मिस कर सकते हैं।

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब आईपीएल सीजन-18 का मंच सज चुका है। 22 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। सीजन-18 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। नए सीजन से पहले 3 टीमों की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। खिलाड़ियों की चोट ने इन टीमों की टेंशन को बढ़ा दिया है। इन तीन टीमों में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।

विज्ञापन

1. मुंबई इंडियंस

नए सीजन से पहले 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टेंशन भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम के सबसे धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते आईपीएल के पहले 2 सप्ताह का खेल मिस कर सकते हैं। बुमराह को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच के दौरान पीठ में ऐंठन की दिक्कत हो गई थी। जिसके चलते बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर रहना पड़ा था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

2. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, अब हेरी ब्रूक ने दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका देते हुए आईपीएल 2025 से हटने का फैसला किया है। दूसरी तरफ केएल राहुल भी शुरुआती एक से दो मैच मिस कर सकते हैं। दरअसल, राहुल पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते उनको कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

3. लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले हैं। हालांकि सीजन की शुरुआत से पहले अब लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। टीम के खतरनाक गेंदबाज मयंक यादव इंजरी के चलते आईपीएल 2025 के पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। मयंक कमर की चोट से उबर रहे हैं, जिसके लिए उनको अभी ओर समय लग सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ