Mumbai Indians IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में एक बार फिर अपना दम दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से मात दी। टीम ने लीग में लगातार छठा मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला नंबर हासिल किया। टीम इसी के साथ आईपीएल का छठा खिताब जीतने की ओर अग्रसर है। इस मैच में जीत दर्ज करते ही मुंबई ने अपने नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड कर लिया है।
इस मैच में टीम एक बार फिर से 200 से ज्यादा रनों के टारगेट का बचाव करने में सफल रही। यह लगातार 17वीं बार है, जब टीम ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। आईपीएल इतिहास में कोई भी टीम ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी है। यह टीम का मजबूत बॉलिंग अटैक को दिखाता है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, कप्तान रियान पराग ने बताई हार की वजह
मुंबई का जबरदस्त कमबैक
इस सीजन की जब भी बात की जाएगी, तब-तब मुंबई इंडियंस के नाम का जिक्र निश्चित तौर पर किया जाएगा। टीम ने इस सीजन बेहद खराब शुरुआत की थी और पहले पांच में से चार मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। टीम ने पांच में से चार मैच हारने के बाद लगातार छह मैच जीते हैं और इस दौरान कई मजबूत टीमों को धूल चटाई है। टीम इसी के साथ अब खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भी नजर आ रही है, जहां टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी खोई हुई फॉर्म हासिल कर ली है।
ऐसा रहा मैच का हाल
रयान रिकेल्टन ने और रोहित की सलामी जोड़ी ने राजस्थान के खिलाफ टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। इस दौरान रोहित ने लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी और फ्रेंचाइजी के लिए 6,000 रन भी पूरे किए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 48 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। 218 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही और देखते-देखते पूरी टीम सिर्फ 117 रनों पर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई की जीत के ‘सिक्स’ के बीच सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस मामले में निकले सबसे आगे
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
4 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
4 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
4 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
6 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines