---विज्ञापन---

खेल angle-right

अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी से भी हाथ धो सकते हैं हार्दिक पांड्या, ये दिग्गज मार सकता है बाजी

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

Indian Premier League 2025: इंडियंस प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीमों में बदलाव की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ी जो खबर सामने आई हैं, उससे हार्दिक पांड्या के फैंस निराश होंगे। क्योंकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को ऑक्शन से पहले ही टीम कप्तानी के पद से हटा सकती है।

हार्दिक को टीम से भी रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या से सिर्फ कप्तानी वापस लेने के मूड में ही नहीं है बल्कि उन्हें रिलीज भी कर सकती है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2024 से पहले हार्दिक पांड्या को दोबारा अपनी टीम से जोड़ा था। तब हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी कर रहे थे। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को टीम में शामिल किया तो रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर इस स्टार ऑलराउंडर को कप्तानी भी दे दी गई। लेकिन हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं कर सके और टीम टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी।

---विज्ञापन---

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ बनाए रखना चाहती है। वहीं, टीम एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन करेगी। ऐसे में हार्दिक पांड्या को टीम रिलीज कर देगी।

---विज्ञापन---

इन्हें बनाया जा सकता है कप्तान 

मुंबई इंडियंस इस बार फिर से रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप सकती है। अगर रोहित शर्मा कप्तानी के लिए तैयार नहीं हुए तो टीम सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप सकती है। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, इसलिए रोहित शर्मा उनकी कप्तानी में खेलने में सहज भी होंगे।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर

ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के साथ कर दिया खेला, भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का रास्ता हुआ साफ!

First published on: Aug 04, 2024 03:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola