MS Dhoni: आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह रनों की करीबी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम सभी के निशाने पर है। टीम की यह इस टूर्नामेंट की लगातार दूसरी हार है। टीम को राजस्थान के खिलाफ जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम 176 रन ही बना सकी और यह मैच छह रन से हार गई। चेन्नई की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन बनाने थे और उस समय क्रीज पर एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा की जोड़ी थी।
सीएसके की टीम और फैंस को उम्मीद थी कि यह जोड़ी करिश्मा कर दिखाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम के जीत के करीब पहुंचने के बाद हारने पर फैंस ने धोनी को आड़े हाथों लिया है और उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि धोनी अगर बैटिंग ऑर्डर में ऊपर बैटिंग करें तो इसका टीम को फायदा मिल सकता है।
धोनी को लेकर फ्लेमिंग ने क्या कहा?
धोनी के बैटिंग ऑर्डर को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘उनका शरीर, उनके घुटने पहले जैसे नहीं हैं। वे ठीक से चल रहे हैं, लेकिन इसमें अभी भी दिक्कत है। वे पूरे 10 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सकते, क्योंकि इसके लिए उन्हें काफी दौड़ना पड़ेगा। इसलिए वह उस दिन उस मैच की स्थिति पर आकलन करते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं। अगर मैच संतुलित है, तो वह थोड़ा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि अन्य मौकों पर वह दूसरे खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। इसलिए वह टीम में संतुलन बना रहे हैं।’ फ्लेमिंग के इस बयान के बाद फैंस धोनी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
एक नजर धोनी को लेकर फैंस के रिएक्शंस पर-
यह भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी हुए आउट तो रातों-रात वायरल हो गई ‘क्यूट’ लड़की, अपने रिएक्शन से सोशल मीडिया पर छाई
संबंधित खबरें
CSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI कप्तान के ट्रेड पर आया अपडेट
55 mins agoवैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
2 hrs agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
9 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
9 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
10 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
11 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
12 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
12 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines