IPL 2025: 'क्या यह खिलाड़ी गेम से बड़ा है...', CSK की हार के बाद धोनी पर फूटा फैंस का गुस्सा

IPL 2025 में धोनी की बैटिंग पोजीशन को लेकर CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बयान ने फैंस को गुस्सा दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

MS Dhoni

MS Dhoni

विज्ञापन

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह रनों की करीबी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम सभी के निशाने पर है। टीम की यह इस टूर्नामेंट की लगातार दूसरी हार है। टीम को राजस्थान के खिलाफ जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम 176 रन ही बना सकी और यह मैच छह रन से हार गई। चेन्नई की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन बनाने थे और उस समय क्रीज पर एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा की जोड़ी थी।

सीएसके की टीम और फैंस को उम्मीद थी कि यह जोड़ी करिश्मा कर दिखाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम के जीत के करीब पहुंचने के बाद हारने पर फैंस ने धोनी को आड़े हाथों लिया है और उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि धोनी अगर बैटिंग ऑर्डर में ऊपर बैटिंग करें तो इसका टीम को फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

धोनी को लेकर फ्लेमिंग ने क्या कहा?

धोनी के बैटिंग ऑर्डर को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘उनका शरीर, उनके घुटने पहले जैसे नहीं हैं। वे ठीक से चल रहे हैं, लेकिन इसमें अभी भी दिक्कत है। वे पूरे 10 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सकते, क्योंकि इसके लिए उन्हें काफी दौड़ना पड़ेगा। इसलिए वह उस दिन उस मैच की स्थिति पर आकलन करते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं। अगर मैच संतुलित है, तो वह थोड़ा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि अन्य मौकों पर वह दूसरे खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। इसलिए वह टीम में संतुलन बना रहे हैं।’ फ्लेमिंग के इस बयान के बाद फैंस धोनी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक नजर धोनी को लेकर फैंस के रिएक्शंस पर-

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ