हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026 में रुतुराज गायकवाड़ की CSK में वापसी होगी या नहीं, एमएस धोनी ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी को लेकर एमएस धोनी ने बड़ा अपडेट दिया है। गायकवाड़ चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
ms dhoni

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद खराब रहा था। टीम की बल्लेबाजी हर मैच में संघर्ष करती हुई दिखाई दी। वहीं कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी चोट के चलते शुरुआती कुछ मैचों की बाद ही पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। जिसके बाद एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी की थी। हालांकि टीम का प्रदर्शन भी नहीं सुधरा था। वहीं अब एमएस धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ की आईपीएल 2026 में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

गायकवाड़ की वापसी पर क्या बोले धोनी?

टीम इंडिया और सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने चेन्नई में एक समारोह के दौरान बताया “पहले हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन अब मुझे टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी स्थिर दिख रहा है। रुतुराज गायकवाड़ को चोट लगी थी लेकिन अब वे वापसी करेंगे। उनकी वापसी से सीएसके की बल्लेबाजी और व्यवस्थित हो जाएगी।” धोनी ने संकेत दे दिए हैं कि एकबार फिर से सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा अगले सीजन के लिए ऑक्शन में सीएसके कुछ नए खिलाड़ियों पर भी दांव लगाएगी।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि “हमने आईपीएल 2025 में भी ढिलाई नहीं बरती थी, लेकिन कुछ कमियां थी जिनको हम अब दिसंबर में होने वाली नीलामी में दूर करने की कोशिश करेंगे।”

आईपीएल 2025 रहा था सबसे खराब सीजन

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन आईपीएल 2025 उनके लिए बेहद खराब साबित हुआ। इस सीजन सीएसके ने 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीते थे, जबकि 10 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते सीसके की टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर रही थी। वहीं धोनी का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी काफी आलोचना हुई थी। अब देखने वाली बात होगी कि नए सीजन में वे किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे?

ये भी पढ़ें:-एशिया कप 2025 के वेन्यू का हुआ ऐलान, यहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola