हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: 1453 दिनों का सिलसिला टूटा, मिचेल स्टार्क ने गजब कर दिखाया

IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बुधवार को जोरदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक हारा हुआ मैच जिताया।

विज्ञापन
Mitchell Starc Super Over

Mitchell Starc Super Over: आईपीएल 2025 में बुधवार को सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला, जहां इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराया। टीम की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे, जिन्होंने सुपर ओवर में धांसू गेंदबाजी करके मैच को अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उन्होंने सुपर ओवर में पहले खेलने वाली राजस्थान की टीम के बल्लेबाजों को सिर्फ 11 रन बनाने दिए।

इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने इस टारगेट को सिर्फ चार गेंदों में ही हासिल कर लिया। इस के साथ ही दिल्ली की टीम ने इस सीजन की पांचवीं जीत हासिल की है और उसके पॉइंट्स टेबल में दस पॉइंट्स हो गए हैं। यह 1453 दिनों बाद आईपीएल में दिल्ली का पहला सुपर ओवर था, जिसे डालने का मौका स्टार्क को मिला।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: पहले चोरी फिर सीनाजोरी… अंपायर से भिड़ गया राजस्थान का धुरंधर, हाथ मिली निराशा

विज्ञापन

भरोसे पर खरा उतरे स्टार्क

उन्होंने भी अपने कप्तान अक्षर पटेल का भरोसा जीतते हुए उनके इस फैसले को सही साबित किया। दिल्ली ने इसी के साबित कर दिया है कि वो सुपर ओवर की असली बॉस है, जहां टीम ने हर बार सुपर ओवर में जीत हासिल की है। राजस्थान ने मैच में 19वें ओवर तक कड़ी मेहनत की थी और मैच लगभग अपने नाम कर लिया था। ऐसा इसलिए है क्योंकि तब टीम को छह गेंदों पर सिर्फ नौ रन बनाने थे और उसके दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर थे। लेकिन यहां स्टार्क ने सनसनीखेज गेंदबाजी करके राजस्थान को यह टारगेट हासिल करने से रोक दिया।

स्टार्क ने डिफेंड किए 8 रन

स्टार्क ने सुपर ओवर से पहले राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ रन डिफेंड किए। उन्होंने आखिरी ओवर में अपनी ताकत पर कायम रहते हुए नियमित रूप से यॉर्कर फेंकी और रॉयल्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। कंगारू तेज गेंदबाज ने मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में 36 रन लुटाकर नीतीश राणा को पवेलियन भेजा। उन्होंने मैच के टाई खत्म होने के बाद सुपर ओवर में भी मोर्चा संभाला और सिर्फ 11 रन दिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: DC vs RR: 1,1,2,2… आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क ने ऐसे पलटा मैच, फैंस की थम गई थी सांसे!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola