---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs GT: विराट से पहले रोहित के नाम आईपीएल में होगा ये बड़ा रिकॉर्ड! बन जाएंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 छक्के लगाने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में एक खास उपलब्धि दर्ज हो जाएगी।

---विज्ञापन---

IPL 2025 MI vs GT: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। मुंबई की टीम ने अपने पिछले 6 मैचों में लगातार जीत हासिल की है तो वहीं गुजरात भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। शुरुआत मैचों में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा भी अब अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली से पहले अपने नाम कर सकते हैं।

रोहित के नाम होगा ये बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का आईपीएल रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। अभी तक इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा 297 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल में 300 छक्के लगाने से हिटमैन अब महज 3 छक्के दूर हैं, आज अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा 3 छक्के लगा देते हैं तो वे आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

---विज्ञापन---

दूसरी तरफ विराट कोहली के नाम आईपीएल में 290 छक्के हैं। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

---विज्ञापन---

मुंबई ने सीजन-18 में की शानदार वापसी

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पहले 5 में से मुंबई को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने शानदार कमबैक किया और अगले 6 मैचों में लगातार जीत हासिल की।

---विज्ञापन---

फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है। यहां से एक मैच जीतकर मुंबई प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ा लेगी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: जसप्रीत बुमराह ने पलट दी मुंबई इंडियंस की किस्मत, आंकड़े देखकर नहीं होगा यकीन

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2025 12:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola