IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन का समय अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। सभी फ्रेंचाइजी इसको लेकर अपनी-अपनी तैयारी में लगी है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इस बार सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने जा रहा है। जिसके लिए 24 और 25 नवंबर का दिन रखा है। इस बार ऑक्शन में ऋषभ पंत, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। जिसके बाद इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी फ्रेंचाइजियों में टक्कर देखने को मिलने वाली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने के बाद धाकड़ स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस टारगेट कर सकती है।
क्या मुंबई में होगी चहल की एंट्री?
युजवेंद्र चहल को टी20 क्रिकेट का शानदार गेंदबाज माना जाता है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी चहल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चहल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स ने इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: मार्को जेनसन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, जमकर हुई बहस का VIDEO वायरल
जिसके बाद ऑक्शन में मुंबई इंडियंस चहल को टारगेट करती हुई दिखाई दे सकती है। चहल को टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है और वे लगातार आईपीएल भी खेल रहे हैं। इसके अलावा अपने स्पिन डिपार्टमेंट को ओर ज्यादा मजबूत करने के लिए मुंबई इंडियंस इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेल सकती है।
चहल का टी20 करियर
युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 96 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान चहल का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। हालांकि लंबे समय से चहल को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा चहल ने अभी तक आईपीएल में 160 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए 205 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को मिला रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, ‘छक्कों’ में करता है बात
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
46 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
55 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines