IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। हर फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स में पैसे लेकर पंजाब किंग्स उतरने वाली है। क्योंकि इस टीम ने अपने महज 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया था। मेगा ऑक्शन में इस बार बड़े-बड़े खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। इन खिलाड़ियों पर हर फ्रेंचाइजियों की नजरें बनी हुई है। वहीं मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें एक गेम चेंजर खिलाड़ी के ऊपर रह सकती है, ये खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमालकर चुका है।
कौन है वह खिलाड़ी?
मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें कप्तान रुतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना शामिल है। फिलहाल सीएसके के पर्स में 55 करोड़ की राशि बची है। अब सीएसके मेगा ऑक्शन में धाकड़ स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को टारगेट कर सकती है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने इस बार युजवेंद्र चहल को रिलीज कर दिया। जिसके बाद चहल अब ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- CSK से हो गई भारी चूक! टीम से रिलीज होते ही चमका गेंदबाज, अफगानी बैटिंग ऑर्डर को किया तहस-नहस
पिछले तीन साल से चहल राजस्थान के लिए खेल रहे थे। सीएसके से पहले चहल आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन कर चुके थे। हालांकि आरसीबी ने उनको रिलीज करके कहीं न कहीं बड़ी गलती कर दी थी। वहीं अब सीएसके इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। अगर चहल सीएसके में शामिल होते हैं तो उनके गेंदबाजी क्रम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।
चहल का आईपीएल करियर
युजवेंद्र चहल साल 2013 से आईपीएल खेलते आ रहे हैं। पहले सीजन उनको महज एक मैच खेलना का मौका मिला था। चहल ने अभी तक आईपीएल में 160 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 205 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2022 चहल के लिए काफी शानदार रहा था। इस सीजन चहल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पूरे सीजन में 27 विकेट हासिल किए थे। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट लेना रहा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी CSK! भारत का स्टार भी लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 min agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
38 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
45 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines