IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नई सलामी जोड़ी देखने को मिल सकती है। क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने अपने कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2025 में विराट कोहली का नया जोड़ीदार आरसीबी के लिए कौन होने वाला है? पिछले कई आईपीएल सीजन से विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत कर रहे थे लेकिन इस बार ऐसा होता हुआ नहीं दिखेगा। अब कोहली के नए जोड़ीदार को लेकर 2 धाकड़ खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है।
1. ड्वेन कॉन्वे
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया है। जिसके बाद ये खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाला है। ऐसे में सलामी बल्लेबाज के रूप में आरसीबी इस कीवी प्लेयर को मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। कॉन्वे की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दो सीजन कॉन्वे ने सीएसके के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में आरसीबी दाएं और बाएं हाथ के कॉम्बिनेशन को देखते हुए कॉन्वे पर दांव खेल सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: कौन होगा RCB का नया कप्तान? जल्द होने वाला है बड़ा फैसला
2. केएल राहुल
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में आरसीबी का हिस्सा होंगे ये अटकलें मेगा ऑक्शन से पहले काफी ज्यादा लगाई जा रही है। राहुल पहले भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। दूसरी तरफ आरसीबी को एक विकेटकीपर की जरूरत है, ऐसे में राहुल सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इससे पहले राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए देखा गया था। इस बार राहुल को एलएसजी द्वारा रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद ये खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकता है।
आरसीबी ने 3 खिलाड़ियों को किया रिटेन
मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने महज तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिसमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, विल जैक्स और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: टीम इंडिया को डरा रहा पर्थ का रिकॉर्ड, मोहम्मद शमी भी नहीं है साथ
संबंधित खबरें
IPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
6 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
53 mins agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
1 hr agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
1 hr agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
5 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines