IPL 2025 Mega Auction: सऊजी अरब के जेद्दा में चल रहे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पहले दिन नीलामी के सारे रिकॉर्ड ही टूट गए। ऋषभ पंत अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। पहले दिन 72 खिलाड़ी खरीदे गए, जबकि 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। जिनमें एक खिलाड़ी अपनी कप्तानी में टीम को आईपीएल का खिताब भी दिला चुका है।
ये 12 खिलाड़ी रह गए अनसोल्ड
फैंस के लिए मेगा ऑक्शन के पहले दिन हैरानी वाली बात ये रही कि अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अनसोल्ड रह गए। इस दिग्गज खिलाड़ी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। डेविड वॉर्नर की बेस ब्राइस 2 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को भी मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी इस बार मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को मिला उम्मीद से ज्यादा पैसा, लिस्ट में दो भारतीय प्लेयर शामिल
अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
डेविड वार्नर, देवदत्त पडिक्कल, जॉनी बेयरस्टो, वकार सलामखेल, अनमोलप्रीत सिंह, यश ढुल, उत्कर्ष सिंह, उपेंद्र यादव, लवनीथ सिसोदिया, कार्तिक त्यागी, पीयूष चावला और श्रेयस गोपाल।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Mega Auction: यह किस अय्यर के लिए ऑक्शन टेबल पर लड़ गई KKR, लुटा डाले 23.75 करोड़
श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर पर हुई पैसों की बरसात
श्रेयस अय्यर अब आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पिछली बार अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- SRH को चैंपियन बनाने वाला कप्तान रह गया अनसोल्ड, मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
25 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
58 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines