IPL 2025 Mega Auction: इन 5 विकेटकीपर-बल्लेबाजों पर हो सकती है बड़ी बोली

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 में कुछ विकेटकीपर-बल्लेबाजों पर फ्रेंचाइजीज बड़ी बोली लगा सकती हैं। ये खिलाड़ी न सिर्फ विकेटकीपिंग में माहिर हैं, बल्कि बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता और टीम में योगदान के कारण उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

ipl mega auction 2025

ipl mega auction 2025

विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को होने वाला है, और इस बार पांच विकेटकीपर-बल्लेबाजों पर सभी टीमों की नजरें होंगी। ये खिलाड़ी बैटिंग और विकेटकीपिंग दोनों में अच्छे होते हैं। उनका अनुभव और खेल के तरीका उन्हें ऑक्शन में ज्यादा बोली दिलवाने में मदद करता है। ये खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वो मैच के दौरान दोनों रोल अच्छी तरह से निभाते हैं। इसलिए फ्रेंचाइजीज इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में लाने के लिए उत्सुक रहेंगी।

Rishabh Pant

विज्ञापन

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

ऋषभ पंत को उनकी निडर बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। दिल्ली कैपिटल्स उनके लिए “राइट टू मैच” कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। पंत के पास 3284 से ज्यादा रन और 148.93 का स्ट्राइक रेट है, जो उन्हें गेम-चेंजर बनाता है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की है, जिससे उनकी वैल्यू और बढ़ जाती है।

KL Rahul

केएल राहुल (KL Rahul)

केएल राहुल अपनी क्लास बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। वह पारी को एंकर कर सकते हैं या तेज शुरुआत दे सकते हैं। राहुल ने IPL में अब तक 4683 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134.61 है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन उनकी कंसिस्टेंसी और कप्तानी का अनुभव उन्हें ऑक्शन में हॉट पिक बनाता है।

विज्ञापन

Jos Buttler

जोस बटलर (Jos Buttler)

जोस बटलर को आक्रामक बल्लेबाजी का मास्टर माना जाता है। राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने कई मैच जिताए हैं। बटलर ने IPL में 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं। हालांकि पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी फॉर्म फ्रेंचाइजीज का ध्यान खींच सकती है।

विज्ञापन

Quinton de Kock

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)

क्विंटन डी कॉक ने IPL में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसे टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले तीन सीजन में उन्होंने 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता उन्हें एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है।

विज्ञापन

Ishan Kishan

ईशान किशन (Ishan Kishan)

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी मशहूर ईशान किशन 2024 सीजन में फॉर्म में नहीं थे, लेकिन फिर भी उनकी क्षमताओं को नकारा नहीं जा सकता। पिछले तीन सीजन में उन्होंने 1192 रन बनाए हैं। उनकी बाएं हाथ की बल्लेबाजी टीमें के बैलेंस को सही करती है और उन्हें टॉप क्रम या मध्यक्रम में शानदार ऑप्शन बनाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ