IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 का मेगा ऑक्शन क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रहा है। आज ऑक्शन में ऐसे खिलाड़ियों पर नजर है, जो अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों का सौदा पाने के हकदार हैं। क्या आपकी पसंदीदा टीम इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ पाएगी? कौन-से सितारे सबसे बड़ी बोली का रिकॉर्ड तोड़ेंगे? और कौन-सा खिलाड़ी सबको चौंकाते हुए नया हीरो बन जाएगा? आज नीलामी के दौरान लाखों-करोड़ों का खेल होगा और सबकी निगाहें इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी हैं, जिन पर टीम मालिक पूरी तरह टूट पड़ सकते हैं।
फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis)
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस पर भी नजरें होंगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इस साल उन्हें रिलीज कर दिया, जो काफी चौंकाने वाला फैसला था। फाफ डु प्लेसिस न केवल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, बल्कि उनके पास शानदार कप्तानी का भी अनुभव है। अब मेगा ऑक्शन में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल करती है और उनके लिए कितनी बड़ी बोली लगाई जाती है।
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
भुवनेश्वर कुमार एक अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, जिन पर कई टीमों की नजर रहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया, जहां वे लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे। भुवनेश्वर ने IPL में 176 मैचों में 181 विकेट झटके हैं और उनकी इकॉनमी रेट 7.56 रही है। SRH के लिए उन्होंने 157 विकेट लिए जिसका औसत 26.81 रहा। इसके अलावा उनके नाम कुल 300 T20 विकेट दर्ज हैं। डेथ ओवर्स में उनकी सटीक गेंदबाजी और अनुभव उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाते हैं।
सैम करन (Sam Curran)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी इस ऑक्शन में बड़ी रकम पर बिक सकते हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें इस साल रिलीज कर दिया है। सैम करन ने IPL में 25.22 के औसत से 883 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 58 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस प्राइस ₹2 करोड़ है। कुल मिलाकर उन्होंने 255 T20 मैचों में 247 विकेट अपने नाम किए हैं।
दीपक चाहर (Deepak Chahar)
दीपक चाहर को इस बार मेगा ऑक्शन में अच्छी कीमत मिलने की पूरी उम्मीद है। चेन्नई सुपर किंग्स का यह खिलाड़ी 2018 से 2024 तक टीम का अहम हिस्सा रहा हालांकि 2022 का सीजन चोट के कारण नहीं खेल सके। दीपक अपनी स्विंग गेंदबाजी और शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि CSK ने उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन कई टीमें उनकी गेंदबाजी से प्रभावित होकर उन्हें खरीदने की कोशिश कर सकती हैं।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)
पृथ्वी शॉ इस बार मेगा ऑक्शन में खास ध्यान खींच सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2018 से लेकर 2024 तक अपनी टीम में रखा था, लेकिन इस साल उन्हें रिलीज कर दिया। पृथ्वी शॉ ने IPL में अब तक 1,892 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 23.94 का रहा है और 14 अर्धशतक शामिल हैं। IPL 2024 में उन्होंने 8 मैचों में 198 रन बनाए थे। उन्होंने अपना बेस प्राइस ₹75 लाख रखा है। पृथ्वी शॉ को उम्मीद है कि नई टीम में शामिल होकर वे अपने करियर को एक नई दिशा दे पाएंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
37 mins agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
1 hr agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
8 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
8 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
8 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
9 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
9 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
10 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines