हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IPL 2025: मेगा ऑक्शन का बदला समय, अब इस टाइम लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

IPL 2025 Mega Auction
विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में महज 2 दिन का समय बचा हुआ है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। वहीं अब मेगा ऑक्शन का समय बदल दिया गया है। जिसकी वजह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पर्थ टेस्ट मैच रहा है। यह फैसला मजबूरी में लिया गया है। मेगा ऑक्शन के ब्रॉचकास्टर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है।

इतने बजे लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर होने वाली है। पहले इस इवेंट का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे रखे गया था। वहीं अब ब्रॉडकास्टर्स के अनुरोध के बाद इस इवेंट का समय बदल दिया गया है। अब खिलाड़ियों पर बोली 3 नहीं बल्कि दोपहर 3:30 बजे लगती हुई दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल संग हुई चीटिंग? आउट होने के तरीके पर उठे सवाल

विज्ञापन

ब्रॉडकास्टर्स को था इस बात का डर

ब्रॉडकास्टर्स को डर था कि आईपीएल मेगा ऑक्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट से टकराएगा। क्योंकि पहला टेस्ट मैच पर्थ में 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। जो रोजाना भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खत्म होगा, लेकिन मौसम, खराब रोशनी या धीमी ओवररेट जैसे मामलों को देखते हुए कई बार मैच के दिन का समय भी बढ़ा दिया जाता है। जिसके चलते ब्रॉडकास्टर्स ने आधे घंटे समय को बढ़ाने का अनुरोध किया है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार को होता ज्यादा नुकसान

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच और आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के टकराव से सबसे ज्यादा नुकसान डिज्नी प्लस हॉटस्टार को होता। उन्होंने आईपीएल 2025 नीलामी के लिए टीवी अधिकार और भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए डिजिटल और टीवी अधिकार हासिल किए हैं। पिछले कुछ सालों में आईपीएल नीलामी एक इवेंट बन गई है और लाखों लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: विराट कोहली के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, बोले-गंभीर फैसले का सही वक्त

 

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola