IPL 2025 Mega Auction: इस साल के आखिर में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। क्रिकेट फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। सभी फ्रेंचाइजी भी इसको लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। 31 नवंबर को सभी टीमें बीसीसीआई को अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपने वाली है। वहीं पिछले साल कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बरसात हुई थी, जिसके बाद इस बार ऑक्शन में कई खिलाड़ी ऐसे होने वाले हैं जो पिछले सीजन तो करोड़पति बन गए थे लेकिन इस सीजन उनका बिकना भी थोड़ा मुश्किल होगा। ऐसे ही एक खिलाड़ी की आज हम बात करने वाले हैं।
सीएसके का धाकड़ खिलाड़ी होगा रिलीज
मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी के लिए पिछला आईपीएल ऑक्शन काफी यादगार रहा था। आईपीएल की सबसे बड़ी टीम ने करोड़ों की बोली लगाकर समीर रिजवी को चौका दिया था। दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ये विस्फोटक बल्लेबाज ले सकता है डेविड वॉर्नर की जगह, मुख्य चयनकर्ता ने दिए संकेत
एक अनकैप्ड खिलाड़ी पर इतनी तगड़ी बोली लगाकर सीएसके ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि समीर को पिछले सीजन उतना खास मौका नहीं मिला था। लेकिन समीर ने वर्ल्ड के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज राशिद खान की गेंदबाजी पर लगातार दो छक्के लगाकर साबित कर दिया था कि आखिर क्यों सीएसके ने इस खिलाड़ी पर इतना बड़ा दांव खेला है?
हालांकि फिर भी समीर के लिए आईपीएल 2024 उतना खास नहीं रहा था। 8 मैचों में इस खिलाड़ी ने महज 51 रन ही बनाए थे। कुछ मैचों में तो समीर को खेलना का मौका भी नहीं मिला था। वहीं इस बार मेगा ऑक्शन से पहले समीर रिजवी का रिलीज होना तय माना जा रहा।
दरअसल यूपी प्रीमियर लीग में भी समीर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में इस बार अगर सीएसके समीर को रिलीज कर देती है, तो उनपर पिछले साल जितनी बोली लगना काफी मुश्किल है। रिलीज करने के बाद अगर सीएसके भी समीर को खरीदने का मन बनाती है तो ये फ्रेंचाइजी भी इस खिलाड़ी को उतना दाम नहीं दे पाएगी।
ये भी पढ़ें:- ‘बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सबसे महान गेंदबाज बनेंगे’, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
5 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
29 mins agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
34 mins agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
35 mins agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines