IPL 2025 Mega Auction RCB: आईपीएल के नए सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। मेगा ऑक्शन में नए-नए खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरस सकता है। सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें आगामी सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमों में अच्छे युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर होगी। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें भी तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। हालांकि इन तीनों खिलाड़ियों में से दो ने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे में इस बार मेगा ऑक्शन में आरसीबी इन खिलाड़ियों को टारगेट करती हुई दिखाई दे सकती है।
1. मुशीर खान
टीम इंडिया के स्टार धाकड़ खिलाड़ी सरफराज खान के भाई मुशीर खान का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। दलीप ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच मुशीर ने कमाल की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में मुशीर दोहरे शतक से चूक गए थे। इससे पहले अंडर-19 विश्व कप में भी मुशीर ने कई शतक जमाए थे, ऐसे में अब आरसीबी मेगा ऑक्शन में मुशीर को टारगेट कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- Video: बाबर आजम ने ‘फिसड्डी’ गेंदबाज को दिखाए तेवर, जड़े एक ओवर में पांच चौके
2. शशांक सिंह
शशांक सिंह ने पिछला आईपीएल सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेला था। पंजाब के लिए शशांक ने काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 उनके लिए काफी शानदार रहा था। पिछले सीजन शशांक ने 14 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 354 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले थे। अगर पंजाब मेगा ऑक्शन से पहले शशांक को रिलीज करती है तो आरसीबी इस खिलाड़ी को खरीद सकती है।
3. नीतीश कुमार रेड्डी
नीतीश कुमार रेड्डी के लिए आईपीएल 2024 काफी अच्छा रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 में नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 303 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने 3 विकेट भी चटकाए थे। आरसीबी की नजरें अब इस खिलाड़ी पर भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- ‘विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले..’, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, जानिए क्या है सच्चाई
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines