IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार कई बड़े खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। खिलाड़ियों पर इस बार मेगा ऑक्शन में पैसों की बरसात होती हुई दिखाई दे सकती है। क्योंकि ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने इस बार अपने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जिसमें कई कप्तान भी शामिल हैं। वहीं एक खिलाड़ी है जो इस बार ऑक्शन में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की। ये खिलाड़ी अभी तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देता था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने इसको रिलीज करने का फैसला किया। अब ऋषभ पंत पर सभी टीमों की नजरें रहने वाली हैं।
पंत पर हो सकती है पैसों की बरसात
इस बार मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास रहने वाले हैं। इस टीम ने महज दो खिलाड़ियों को ही रिटोन किया है। अब पंजाब किंग्स के पास पर्स में 110.5 करोड़ की राशि है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स के पास फिलहाल 83 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं इन दोनों फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने कप्तानों को भी रिलीज कर दिया है। ऐसे में पंजाब किंग्स और आरसीबी को नए कप्तान की जरुरत है। ये दोनों टीमें मेगा ऑक्शन में पंत पर दांव खेल सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: रिलीज होने के बाद भी टीम में वापस आ सकते हैं 3 बड़े खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी करेगी ये खास काम
पंत तोड़ सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड
ऋषभ पंत इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्शन में पंत की असली बोली 20 करोड़ से शुरू होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस खिलाड़ी के लिए जमकर पैसा खर्च कर सकती है।
पिछले साल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। जिनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार पंत इस आंकड़े को भी पार कर सकते हैं। हालांकि ये तो अब मेगा ऑक्शन के दौरान ही तय हो पाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऋषभ पंत हो सकते हैं KKR के नए कप्तान, ये टीम भी लगा सकती है दांव
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
2 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
3 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
4 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
7 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines