हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2025: तो क्या RCB में होगी ऋषभ पंत की एंट्री? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार ऋषभ पंत पर आरसीबी की नजरें रहने वाली है। वहीं अब बड़ा हिंट मिला है जिसके बाद अटकलें तेज हो गई है कि पंत की आरसीबी में एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन
rishabh pant

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार कई टीमों के कप्तानों पर बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है। क्योंकि रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद पता चला कि कई फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने कप्तानों को ही रिलीज कर दिया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस और लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर काफी अटकलें लगाई जाने लगी है।

सोशल मीडिया पर पंत को लेकर अलग ही बहस छिड़ी है। कई यूजर्स पंत को चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए देखना चाहते हैं तो कई यूजर्स का मानना है कि पंत की इस बार आरसीबी में एंट्री हो सकती है। वहीं इसको लेकर अब आरसीबी की तरफ से बड़ा हिंट मिला है। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि आईपीएल 2025 में पंत आरसीबी की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 790 मैच, 35,138 रन और 99 शतक, ऐसे बने विराट ‘किंग कोहली’…अब कमबैक जरूरी

विज्ञापन

RCB ने किया फैंस मॉक ऑक्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में आरसीबी की तरफ से केएल राहुल और ऋषभ पंत इन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों को लेकर पोस्ट की गई। जिसमें लिखा कि, इकोज ऑफ फैन्स मॉक ऑक्शन: केएल राहुल और ऋषभ पंत ने बैंक को तोड़ दिया है। जानें कि वे कितने में बिके और अब उन्हें कौन खरीदेगा। ऐसे में अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि आरसीबी ऋषभ पंत और केएल राहुल में दिलचस्पी दिखा रही है। इन दोनों में से किसी एक विकेटकीपर को इस बार आरसीबी मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है।

ये भी पढ़ें:- Anushka Sharma के पति कितनी संपत्ति के मालिक? Virat Kohli की कमाई के सोर्स क्या?

विज्ञापन

दूसरी तरफ आरसीबी इस बार कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी रिलीज कर चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएल 2024 के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी आईपीएल से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद अब आरसीबी को विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ-साथ एक कप्तान की भी जरूरत है। पंत जो इन दिनों कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पंत ही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज रहे थे जिन्होंने लगातार रन बनाए। ऐसे में मेगा ऑक्शन से दौरान आरसीबी का ज्यादा फोकस पंत के ऊपर रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट बचके! ऑस्ट्रेलिया में ना हो जाए न्यूजीलैंड जैसा हाल, इस स्पिनर से रहना होगा सावधान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola